दिवाली 2026 पर ग्रहों की चाल कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाली है. जानें सूर्य, मंगल और शुक्र की स्थिति से किन 5 राशि वालों को मिल सकता है लाभ.

Diwali 2026 Rashifal: दिवाली 2026 पर मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ग्रहों की चाल भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, तीन ग्रह अपनी नीच राशि में मौजूद हैं. शुक्र कन्या, मंगल कर्क और सूर्य देव तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. इसके अलावा शुक्र भी उल्टी चाल (वक्री) में संचरण कर रहा है. इसके अलावा बुधादित्य राजयोग का संयोग भी बन रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय पांडेय के अनुसार, ग्रहों की ऐसी स्थिति और राजयोग 5 राशि के जातकों के लिए खास है.

Taurus: वृषभ राशि

शुक्र 5वें भाव में होने से प्रेम संबंधों, शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई साधन प्राप्त होंगे. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छठे भाव में सूर्य-बुध के कारण विरोधियों और खर्चों से सावधान रहना होगा.

Gemini: मिथुन राशि

सूर्य और बुध 5वें भाव में होने से बुद्धि, शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. शुक्र चौथे भाव में होने से घर-परिवार और सुख-सुविधाओं पर ध्यान बढ़ेगा. मंगल दूसरे भाव में होने से वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा.

ग्रह का नामवर्तमान राशि (दिवाली 2026)स्थिति / गोचर प्रभाव
सूर्य देवतुला राशिनीच राशि में संचरण, बुध के साथ बुधादित्य राजयोग
शुक्रकन्या राशिवक्री (उल्टी चाल) एवं नीच राशि में संचरण
मंगलकर्क राशिनीच राशि में संचरण
बुधतुला राशि (सूर्य के साथ)बुधादित्य राजयोग का निर्माण

Virgo: कन्या राशि

मंगल 11वें भाव में होने से आय के नए अवसर मिल सकते हैं. सूर्य और बुध दूसरे भाव में होने से धन और पारिवारिक मामलों पर ध्यान रहेगा. हालांकि राशि में वक्री नीच शुक्र के होने से प्रेम संबंधों और खर्चों में उतार-चढ़ाव संभव है. व्यापार में धन की स्थिति और अच्छी होगी. धन कमाने के कई रास्ते नजर आएंगे.

Sagittarius: धनु राशि

सूर्य और बुध 11वें भाव में होने से आमदनी और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. शुक्र के दसवें भाव में होने से करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कारोबार में आर्थिक तरक्की होगी. हालांकि मंगल के आठवें भाव में होने से जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा.

Capricorn: मकर राशि

शुक्र नौवें भाव में होने से भाग्य, धार्मिक कार्यों और लंबी यात्राओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. सूर्य और बुध के दसवें भाव में होने से कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है. मंगल के सातवें भाव में होने से दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30