देश में UPI पेमेंट लोगों के लिए रोजाना जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. आप रोजाना किसी भी तरह की खरीदारी करते हैं तो आपको हर जगह भुगतान के लिए QR कोड मिल जाएगा. चाहे वह सब्जी की दुकान हो या दूध और चाय की दुकान आपको पेमेंट के लिए QR कोड मिल जाएगा. हालांकि अब ऐसी खबर सामने आई है जिसमें लाखों दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गया है. क्योंकि इसके लिए डेडलाइन भी सामने आई है. 

दरअसल, RBI के नियमों की मुताबिक मर्चेंट्स के लिए Re-KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है. हालांकि उद्योग करने वालों का कहना है कि अगर बड़ी संख्या में छोटे कारोबारियों का सत्यापन तय समय से नहीं हो पाया तो उनका QR कोड आधारित भुगतान प्रभावित हो सकता है.

क्या है Re-KYC का मामला

RBI के नियम के तहत मर्चेंट्स को समय-समय पर अपनी KYC जानकारी को अपडेट करना होता है. अब इसके लिए 15 सितंबर तक की डेडलाइन दी गई है. यानी 15 सितंबर तक Re-KYC कराना जरूरी है. अब इसके लिए महज एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है. ऐसे में कारोबारी RBI से इसकी समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. 

आम लोगों पर भी पड़ेगा प्रभाव

अगर छोटे दुकानदारों का Re-KYC समय  से पूरा नहीं हुआ तो इससे उनका QR कोड प्रभावित होगा. यानी ग्राहकों को इसके जरिए भुगतान करने में दिक्कत आ सकती है. चूकि मौजूदा समय में ज्यादातर लोग कैश लेकर नहीं चलते हैं. अगर चलते भी है तो ज्यादा मात्रा में नहीं रखते हैं. ऐसे में उनका चाय, सब्जी, दूध जैसे दुकानों पर QR भुगतान के लिए नहीं मिलेगा तो इससे जहां कारोबारियों पर प्रभाव पड़ेगा, वहीं ग्राहकों के लिए भी दिक्कत हो जाएगी. ऐसे में उन्हें दुकानदारों को बैंक अकाउंट में पैसे भेजने पड़ सकते हैं. QR कोड का प्रभाव ज्यादातर रेहड़ी-पटरी वाले दुकानों पर पड़ेगा.

क्या बंद हो जाएगा QR कोड?

Re-KYC एक प्रक्रिया है जो सभी कारोबारियों को करनी है. लेकिन इससे उनका QR कोड बंद नहीं होगा. जैसे ही वह Re-KYC की प्रक्रिया पूरी करेंगे, उनका QR कोड चालू हो जाएगा. वहीं बड़े कारोबारियों पर इसका असर ज्यादा नहीं पड़ेगा. हालांकि खरीदारी और बिक्री पर थोड़ा असर दिख सकता है. ऐसे में आपको कुछ हद तक कैश लेकर चलना हो सकता है, जिससे आप छोटे दुकानदारों को भुगतान कर सकें.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930