अहमदाबाद: बीजेपी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से आए नरेश देसाई को गुजरात में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। नरेश देसाई अभी गुजरात युवा मोर्चा में महामंत्री थे। उत्तर गुजरात के पाटन से आने वाले नरेश देसाई गुजरात में डॉ. हेमांग जोशी की जगह लेंगे। बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में वडोदरा सांसदा हेमांग जोशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया था। इसक बाद से गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा था। नरेश देसाई से रबारी समुदाय से आते हैं। गुजरात में यह समुदाय ओबीसी में हैं। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में राजकोट से आने वाली डॉ. देवांगी मैयड भी थीं।

हार्दिक पटेल भी थे रेस में

गुजरात के पाटीदार समाज में अच्छी पकड़ रखने वाले हार्दिक पटेल भी बीजेपी युवा मोर्चा चीफ के लिए दावेदार थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व में आखिर में नरेश देसाई के नाम पर मुहर लगाई। बीजेपी युवा मोर्चा की टीम में कड़वा पटेल को प्रतिनिधितत्व नहीं है। ऐसे में हार्दिक पटेल का नाम चर्चा में था। गुजरात में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा हैं। गुजरात में अगले साल चुनाव होने हैं। देश में Gen Z प्रोटेस्ट के बाद चुनाव आयाेग के मुद्दे पर सीजेपी और कांग्रेस समेत विपक्ष जिस तरह से आक्रामक है। ऐसे में युवा मोर्चा की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।

कौन हैं नरेश देसाई

नरेश देसाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री थे। वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गुजरात के प्रदेश मंत्री और गुजरात यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य भी रह चुके हैं। नरेश देसाई भी युवा मोर्चा अध्यक्ष के दावेदारों में शामिल थे। हेमांग जोशी से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. प्रशांत कोराट के पास थी। तब भी नरेश देसाई युवा मोर्चा में थे। उनके पास महामंत्री का दायित्व था। कोराट अब बीजेपी गुजरात के पॉवरफुल महामंत्री हैं। उनके पास दक्षिण गुजरात के साथ हेडक्वार्टर का चार्ज है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031