छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

29 सितंबर के आदेश में आंशिक संशोधन

विभाग द्वारा पूर्व में 29 सितंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव अथवा स्थिति यथावत रखी गई है। इस संशोधन के तहत वीरेन्द्र लकड़ा को अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा, सुश्री योगिता देवांगन को अपर कलेक्टर राजनांदगांव, प्रकाश कुमार भारद्वाज को अपर कलेक्टर रायपुर तथा सुश्री शिम्मी नाहिद को अपर कलेक्टर कोरबा नियुक्त किया गया है। वहीं चंद्रिका प्रसाद बघेल (अपर कलेक्टर, बस्तर) और राजकुमार तंबोली (अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा) की पदस्थापना पूर्ववत रखी गई है। इसके अतिरिक्त, विपुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि गिरीश कुमार रामटेके को इस पद पर यथावत रखा गया है।

नवीन पदस्थापना एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के तबादले

प्रशासन विभाग ने 5 अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें भिलाई-चरौदा नगर निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत को अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाया गया है। इसके अलावा उप सचिव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) भागवत प्रसाद जायसवाल को अपर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर तथा डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक को मुंगेली स्थानांतरित किया गया है। परिवीक्षाधीन अधिकारियों में दिलीप कुमार उइके को कोंडागांव और सुश्री मृणमयी शुक्ला को मुंगेली जिले में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

सभी संबंधित अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिया हैं।

देखे  सूची :-

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031