बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद कांग्रेस ने देश में बढ़ती गैंगवार और रंगदारी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है और इनके तार कनाडा, अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ये गिरोह विदेशों के साथ-साथ भारत में रहकर भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

गुरुग्राम से पंजाब तक रंगदारी के मामले बढ़ने का दावा

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि गुरुग्राम में रंगदारी के कई मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब में भी आपराधिक गिरोहों का नेटवर्क बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी अब केवल पाकिस्तान या सऊदी अरब तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कनाडा, अमेरिका और यूरोप से भी अपने नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। उन्होंने साबरमती जेल से भी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या का किया जिक्र

इस दौरान कांग्रेस नेता उदित राज ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में अपराध की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। उनके मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर्स लोगों को फोन कर रंगदारी मांगते हैं और मांग पूरी नहीं होने पर हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।

NRI परिवारों को भी बनाया जा रहा निशाना

कांग्रेस नेता उदित राज ने आरोप लगाया कि कनाडा से रंगदारी की मांग की जा रही है और प्रवासी भारतीयों (NRI) के घरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मिलीभगत के आरोपों का भी जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर्स का आतंक देशभर में बड़ी समस्या बन गया है। डर के कारण कई लोग देश छोड़कर भी जा चुके हैं। उदित राज ने मौजूदा हालात को गंभीर बताते हुए कहा कि आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

NCP-SP ने क्या कहा? 

इस मामले में एनसीपी-एसपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाए जाने की घटना से साफ पता चलता है कि महाराष्ट्र में अपराधी पूरी बेखौफी के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। और उन्हें डर होगा भी क्यों? अतीत में जब भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, तब इन अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई नाकाफी रही है।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से अपराधियों को यह लगने लगा है कि वे जो चाहें कर सकते हैं और उन्हें इसके लिए किसी भी तरह के परिणाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। गैंग और बंदूकधारी खुलेआम घूम रहे हैं और अपने साथ हथियार लेकर चल रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031