करनाल: करनाल में तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार दम्पति और उनकी दो बच्चियों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति और दोनों बच्चियां भी घायल हो गई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अपने भाई को कल देर शाम दशहरे के पर्व पर तिलक करने के लिए जा रही थी महिला। पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने कुचला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस को कब्जे में लिया गया है।
जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, कुराली दरड के बस स्टैंड के नजदीक बाइक सवार दम्पत्ति और उनकी दो 8 महीने और 2 साल की बच्चियों को हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपू की बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से सभी लोग घायल हो गए थे। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।जबकि दोनों बच्चियों और उनके पिता का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया बस को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वही मामले में घायल व्यक्ति के भाई देवी सिह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मेरा भाई अपनी पत्नी और बच्चियों के साथ जा रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार बस ने को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मेरी भाभी की मौत हो गई और भाई और बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गई।उन्होंने कहा कुराली गांव में अपने भाई को टीका करने के लिए कविता अपने पति के साथ जा रही थी। उसी दौरान दरड़ गांव के नजदीक रोडवेज की बस ने कुचल दिया। उन्होंने सख्त कार्यवाही की मांग की है।



















