जम्मू: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में आज सुबह जम्मू के डोगरा चौक पर एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी 23 /AC गांधीनगर जम्मू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हरप्रीत स्कूटी चला रहा था और रास्ते में जाते समय हादसा घट गया जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं नवाबाद थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



















