राजस्थान में जोधपुर शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक बिल्डिंग से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है. 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामल दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये कैसे हुआ ?

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे अरिहंत आंचल सोसायटी में हुई. मृतक की पहचान दीपक चौहान (46) पुत्र मोहन सिंह चौहान के रूप में हुई है. वह सोसायटी के फ्लैट नंबर 703 में रहता था. अचानक उसकी बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हो गई. अब यह हादसा है या आत्महत्या या फिर कोई और वजह इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है. जिसके बाद और सवाल खड़े हो रहे हैं.

CCTV में कैद हुआ हादसा

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवक के बिल्डिंग से नीचे गिरने की घटना दिखाई दे रही है. हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और युवक को संभालते हुए गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. युवक सातवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

उधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी. जांच के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031