Churu Politics। चूरू: राजस्थान की सियासत में चूरू का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इसकी वजह यह है कि यहां बीजेपी के दिग्गज राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह ने मात्र पांच वोटों से बड़ी बाजी जीत ली। पूरे मामले में कांग्रेस क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा रही है। इस पूरे मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चूरू के बड़े नेताओं में शुमार कृष्णा पूनिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कृष्णा पूनिया की मांग ने गरमाया सियासी पारा

दरअसल एक्स पोस्ट करके कृष्णा पूनिया ने चूरू में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए नार्को टेस्ट और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है, ताकि भितरघात और बगावत के पीछे के असली चेहरों और कारणों का खुलासा हो सके। इस मांग के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चूरू में किसने पार्टी लाइन से हटकर वोट किया और इस बगावत के पीछे किसकी रणनीति काम कर रही थी।

मेरा कांग्रेस हाईकमान से निवेदन है की चूरू जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ भितरघात और क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उनका नार्को टेस्ट करवाया जाना चाहिए व कांग्रेस पार्टी द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

कृष्णा पूनियां, चुरू सादुलपुर , पूर्व विधायक

इधर, कृष्णा पूनिया की ओर से क्रॉस वोटिंग करने वाले सदस्यों और चूरू के नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग पर पत्रकारों ने जब गहलोत से बगावत करने वालों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। जहां-जहां बेईमानी हुई है, वहां कार्रवाई की जा रही है व आगे भी होगी।

पीसीसी देख रही है इस काम को तो। जहां-जहां बेईमानी करी है ना, कल एक्शन किया भी है बीकानेर के अंदर, और एक्शन करेगी। और मैं समझता हूं कि पीसीसी इस बारे में पूरी मॉनिटरिंग कर रही है।

अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30