पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने में सतीश मरकाम को मिली सहूलियत

रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन का आधिकारिक सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाला डिजिटल माध्यम है। इस पोर्टल पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख और राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास निवासी श्री सतीश मरकाम को पोर्टल के माध्यम से न केवल त्वरित विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ बल्कि इससे उन्हें विवाह के बाद अपनी पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने की प्रक्रिया में सहूलियत मिली।

दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम पातररास निवासी श्री सतीश मरकाम, पिता श्री रय सिंह मरकाम को अपनी पत्नी के पहचान दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराने के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन की सुविधा का लाभ लिया। सरल प्रक्रिया के माध्यम से कम समय में प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से उन्हें आवश्यक दस्तावेजों में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिली।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। सेवा सेतु पोर्टल से विवाह पंजीयन जैसी आवश्यक सेवाओं की प्रक्रियात्मक सरलता से नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उनसे जुड़े अन्य कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिल रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031