यरूशलम। इजरायल चुनाव 2026 में एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। एग्जिट पोल के रुझानों में इजरायल का चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 61 सीटों की जरूरत है।

इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार के चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत हासिल नहीं हुआ है। हालांकि ये अभी एग्जिट पोल के ही आंकड़े हैं, चुनावी नतीजों का आना अभी बाकी है।

इजरायल में इस बार के चुनाव में यहूदी-इजरायली वोट दोनों गुटों के बीच लगभग बराबर बंटे हुए हैं। इजरायल में रिकॉर्ड मतदान के बावजूद, कोई भी गुट अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिख रहा है।

इजरायल चुनाव में रुझानों का आंकड़ा एक बार फिर बदल गया है। नेतन्याहू गठबंधन को एक और सीट पर बढ़त हासिल हुई है। रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन अब 56 सीटों पर आगे है। वहीं विपक्षी पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है।

नेतन्याहू के गठबंधन और विपक्ष के बीच अब सिर्फ 6 सीटों का अंतर रह गया है। रुझानों में प्रो नेतन्याहू 55 सीटों पर और एंटी-नेतन्याहू 49 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।

नेतन्याहू गठबंधन को इजरायल में फिर एक बार सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रो-नेतन्याहू के पास रुझानों में 57 सीटें हैं। वहीं एंटी-नेतन्याहू के पास रुझानों में 47 सीटें हैं। नेतन्याहू गठबंधन जादुई आंकड़े से अभी 4 सीट पीछे है।

नेतन्याहू को इजरायल चुनाव में बढ़त हासिल होती नजर आ रही है। वहीं इस चुनावी बढ़त का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खुद को दे दिया है।

एग्जिट पोल में अपने पक्ष में रुझान आने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर जीत की घोषणा करने से परहेज कर रहे हैं।

नेतन्याहू फिर एक बार सत्ता बनाने की ओर

इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी रह सकती है। रुझानों में ये पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं नेतन्याहू गठबंधन को 59 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। पार्टी बहुमत के आंकड़े से 2 सीट पीछे है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031