कंपनी ने छंटनी के पहले दौर में कोर ई-कॉमर्स ऑपरेशन्स और स्टोर्स डिवीजन से लोगों को निकाला था. अब दूसरे दौर की छंटनी में डिवाइस यूनिट से लोग निकाले गए हैं. कंपनी ने एक ही महीने में दो बार छंटनी की है.

अमेजन (Amazon) ने एक बार फिर से छंटनी का ऐलान कर टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है. कंपनी ने अपने डिवाइस और सर्विस यूनिट से 250 कर्मचारियों को निकाल दिया है. इससे पहले, अक्टूबर महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपने रिटेल डिवीजन से लगभग 1,000 कर्मचारियों को हटाया था.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी की यह खबर कंपनी द्वारा हाल ही में किंडल ई-रीडर और टैबलेट कंप्यूटर जैसे नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च किए जाने के कुछ ही हफ्तों में आई है. 

कंपनी की तरफ से एक अधिकारी ने रॉयटर्स से बात करते हुए कहा, ”हमने कुछ पदों को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया है.” मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने रॉयटर्स को बताया कि इस बार हुई कटौती से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े ज्यादा से ज्यादा 250 पद प्रभावित हुए हैं.

क्यों कंपनी ने की छंटनी?

कंपनी की तरफ से बताया गया कि इन छंटनियों का मकसद अमेजन को ‘अधिक कुशलता से काम करने और हमारे प्रोडक्ट रोडमैप के साथ बेहतर तालमेल बिठाने’ में मदद करना है. बुधवार को कंपनी ने एलेक्सा से चलने वाली एक नई अलार्म घड़ी और फोटो फ्रेम का भी ऐलान किया.

बताया जा रहा है कि अमेजन अभी अपने अलेक्सा सिस्टम से आगे बढ़कर जेनरेटिव एआई और अधिक एडवांस्ड एआई मॉडल्स पर निवेश बढ़ा रहा है. इसके चलते पुराने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और पुराने डिवाइस प्रोजेक्ट्स से जुड़े पदों को समाप्त किया जा रहा है. कंपनी अपने डिवाइस डिवीजन को बेहतर तरीके से काम करने वाला, लेकिन साथ ही में कम खर्चीला बनाना चाहती है.

अमेजन के डिवाइसेज विभाग के वाइस प्रेसिडेंट के आंतरिक मेमो के अनुसार, वे उन प्रोजेक्ट्स को बंद कर रहे हैं जो भविष्य के लक्ष्यों (जैसे बड़े भाषा मॉडल – LLMs) के साथ मेल नहीं खाते. अमेजन की डिवाइस यूनिट, खासतौर पर, इको और अलेक्सा- हार्डवेयर सेल से सीधा मुनाफा कमाने में संघर्ष करती रही है. लागत की भरपाई करने और इस डिवीजन को प्रॉफिटेबल बनाने के लिए यह छंटनी की गई है.

सुबह-सवेरे आया ईमेल

कंपनी की तरफ से बुधवार सुबह-सुबह कर्मचारियों को टेक्स्ट मैसेज और ईमेल भेजे गए. रॉयटर्स द्वारा देखे गए एक मैसेज में, ‘डिवाइसेस एंड सर्विसेज’ यूनिट की ह्यूमन रिसोर्स वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन ने कहा कि कंपनी ने ‘अपने स्ट्रक्चर की गहन समीक्षा’ की है, जिसके चलते नौकरियों में कटौती करने की जरूरत पड़ी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031