नई दिल्ली| केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई के इस दौर में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA DR Hike 2026) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन में सीधा और शानदार इजाफा देखने को मिलेगा।
1 करोड़ से ज्यादा लोंगो को लाभ
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को संतुलित रखने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा होता है।
सरकार के इस कदम से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है।



















