नई दिल्ली –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे, जहां भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह जानकारी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने दी है। भारत और ईयू के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने से यह लागू होने के करीब आएगा। इस समझौते से भारत और 27 सदस्यों वाले समूह के बीच आर्थिक रिश्ते और गहरे होंगे।

कनाडा में मॉन्ट्रियल काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के एक समारोह में कोस्टा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में समझौते पर हस्ताक्षर करने आएंगे। मोदी का दौरा 17 दिसंबर को ब्रुसेल्स में होने वाली यूरोपीय नेताओं की बैठक से ठीक पहले हो सकता है। भारत-ईयू ने साल की शुरुआत में इस समझौते पर बातचीत पूरी की थी।

इस समझौते से 2 अरब से अधिक लोगों का बाजार एक साथ आने का अनुमान है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक चौथाई हिस्सा है। भारत और ईयू के बीच होने वाले इस समझौते का उद्देश्य व्यापार में रुकावटों को कम करना और दोनों तरफ के कारोबार के लिए बाजार की उपलब्धता को बेहतर बनाना है। समझौते से भारत को अपने 99 प्रतिशत से अधिक निर्यात के लिए यूरोपीय बाजार में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी, जिससे टेक्सटाइल, लेदर, आभूषण, रत्न जैसे सेक्टर को फायदा होगा। बदले में, ईयू को भारत भेजे जाने वाले सामान के एक बड़े हिस्से पर टैरिफ में कमी या छूट मिलेगी।

समझौते के तहत ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स जैसे सेंसिटिव सेक्टर पर टैरिफ में कटौती धीरे-धीरे की जाएगी। भारत ने घरेलू खेती और डेयरी उद्योग को समझौते से अलग रखा है। यह समझौता इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल सर्विसेज़, बिजनेस कंसल्टिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट जैसी सर्विसेज़ पर भी लागू होती है।

हाल के सालों में भारत और ईयू के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। 2024-25 में सामान का व्यापार 136.54 अरब डॉलर (13 लाख करोड़ से अधिक) तक पहुंच गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031