बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांधा पुरवा में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बांधा पुरवा में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पारिवारिक विवाद के चलते नीलम उर्फ नथुवा यादव (35) ने अपने बुजुर्ग पिता मोतीलाल (65) के सिर और गले पर कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के बाद हत्या में प्रयुक्त हंसिया के साथ नीलम उर्फ नथुवा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



















