Samba,( Ajay): जिला सांबा के संदबड़ी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि इसमें करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सुपरफास्ट बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके साथ ही तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



















