भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राउरकेला से भुवनेश्वर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने कृष्णा टावर के पास एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से घटनास्थल से कई मीटर दूर तक बिखर गए। बस की टक्कर से कार सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान की ओर जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती भी शामिल है, जो सुबह टहलने के लिए निकली थी।

हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नयापल्ली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास की आवासीय इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30