अमरावती। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में एक 21 वर्षीय युवक ने क्लासरूम में घुसकर 10वीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पीड़ित छात्रा का रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपी पहले भी छात्रा का पीछा करता था और उसे प्रपोज कर चुका था। छात्रा द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

क्लासरूम में घुसकर किया जानलेवा हमला

यह घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राप्तडु गांव के जिला परिषद हाई स्कूल में हुई। उस समय क्लास चल रही थी और कमरे में शिक्षिका भी मौजूद थीं। आरोपी की पहचान श्री सत्य साईं जिले के नगलूर निवासी हेमंत उर्फ दुम्मु के रूप में हुई है।

आरोपी वारदात के बाद से फरार है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 12 से 15 विशेष टीमें बनाई हैं। हमले में दोनों छात्राएं घायल हुई हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दोनों को तुरंत अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया।

शिक्षिका ने बयां किया खौफनाक मंजर

घटना के वक्त क्लास में मौजूद शिक्षिका राजेश्वरी ने बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए शुरुआत में किसी को खतरे का अहसास नहीं हुआ। शिक्षिका के अनुसार, पहला पीरियड खत्म होने के बाद पढ़ाई चल रही थी और कमरे के दरवाजे खुले थे। आरोपी बाहर से ही मशीन चालू करके सीधे बच्चों के बीच पहुंच गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

शिक्षिका ने बताया कि मशीन की तेज आवाज सुनकर लगा कि कोई मजदूर काम करने आया है। आगे की बेंच पर बैठी छात्राओं पर उसने अचानक हमला कर दिया।

इसके बाद पूरे कमरे में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद से बच्चे और शिक्षक गहरे सदमे में हैं।

शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने इस घटना पर दुख जताते हुए बताया कि बच्चों को सदमे से उबारने के लिए 20 मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर्स की टीम तैनात की गई है।

यह टीम 10वीं कक्षा के सभी 32 छात्रों के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और दसवीं की अन्य छात्राओं के घर जाकर उनसे और उनके माता-पिता से बात कर रही है, ताकि उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहारा दिया जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30