बिहारशरीफ में जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक आर्केस्ट्रा कलाकार युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है। आरोप है कि डांस कार्यक्रम के नाम पर उसे और उसकी एक साथी को किराये के कमरे में बुलाया गया था। वहां पहले से सात युवक मौजूद थे। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, उक्त मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं। मकान में मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। पार्टी में डांस कार्यक्रम कराने के लिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था।



















