Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियोंमें मौत हो गई। वहीं, मृतका की मां द्वारा लगाए गए मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के पन्याली का है। मृतका की पहचान नीलम कुमारी (30) के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर से बरामद किया गया। मृतका के शरीर, विशेषकर पीठ और दोनों टांगों पर नीले रंग के चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतका की मां बिंती देवी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका दामाद लज्जी राम शराब के नशे का आदी है और वह आए दिन नीलम के साथ मारपीट कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अत्यधिक मारपीट और लगातार की जा रही प्रताड़ना के कारण ही उनकी बेटी की जान गई है।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, मृतका की मां द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पति को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, नीलम की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30