राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को बुधवार (4 नवंबर) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब होने के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी सेहत ठीक पाए जाने पर उन्हें आज सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी व पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी साथ थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को 85 वर्षीय पवार को अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि मौसम में बदलाव के कारण वरिष्ठ नेता के सीने में कफ जमा होने से दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

डॉक्टरों ने दो दिन आराम की दी थी सलाह

शरद पवार की तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार को डॉक्टरों ने उनकी दोबारा जांच की। जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन तक आराम करने की सलाह दी थी।

इस बीच, शरद पवार को अस्पताल से घर ले जाने के लिए उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी अस्पताल पहुंचीं। फिलहाल शरद पवार की तबीयत ठीक बताई जा रही है। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद शरद पवार ने हाथ उठाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया।डॉक्टरों ने दो दिन आराम की दी थी सलाह

शरद पवार की तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार को डॉक्टरों ने उनकी दोबारा जांच की। जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन तक आराम करने की सलाह दी थी।

इस बीच, शरद पवार को अस्पताल से घर ले जाने के लिए उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी अस्पताल पहुंचीं। फिलहाल शरद पवार की तबीयत ठीक बताई जा रही है। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद शरद पवार ने हाथ उठाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30