आबूरोड। राजस्थान के सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। आबूरोड के मावल गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त मंगलवार रात करीब 10.30 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर वासड़ा से आबूरोड की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान मावल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना भिजवाई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव​ परिजनों को सुपुर्द किए जांएगे।

माउंट आबू, काछोली और चामुंडाफली के रहने वाले थे तीनों

रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के अनुसार मृतकों की पहचान माउंट आबू के देलवाड़ा निवासी शंकर, काछोली निवासी प्रकाश और आबूरोड ब्लॉक की सांतपुर पंचायत के चामुंडाफली निवासी दिनेश के रूप में हुई है। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर वासड़ा से आबूरोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा इतना इतना जबरदस्त था​ कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिरे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

चित्तौड़गढ़ निवासी ट्रक चालक पकड़ा

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। ट्रक चालक की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी दुर्गालाल के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30