भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 64 अंक की मामूली गिरावट के साथ 76,853.11 पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 35 मिनट पर यह 0.57 फीसदी या 440 अंक की बढ़त के साथ 77,351 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.50 फीसदी या 116 अंक की बढ़त के साथ 23,916 पर ट्रेड करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व में 3 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, आईटीसी, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर पावरग्रिड, इटरनल, एचयूएल, एयरटेल और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत बदलाव (%)
बजाज फिनसर्व1,775.103.32
आईटीसी281.952.94
अडानी एंटरप्राइजेज2,668.902.92
श्रीराम फाइनेंस908.902.72
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स389.952.59
अडानी पोर्ट्स1,910.002.31
बजाज फाइनेंस992.302.30
मैक्स हेल्थकेयर914.302.10
एचडीएफसी बैंक739.151.88
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज217.341.43
एचडीएफसी लाइफ531.751.19
टाइटन4,609.801.05
भारतीय स्टेट बैंक979.000.90
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,114.200.78

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (rs)प्रतिशत बदलाव (%)
बीएसई3,607.00-1.60
इटरनल344.55-1.40
पावर ग्रिड257.10-0.94
आयशर मोटर्स7,372.00-0.91
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,947.20-0.79
भारती एयरटेल2,050.00-0.73
कोटक महिंद्रा बैंक461.45-0.69
एनटीपीसी319.55-0.62
टीसीएस2,485.90-0.53
सिप्ला1,389.70-0.52
एशियन पेंट्स2,420.40-0.48
इंफोसिस1,143.30-0.42
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,433.80-0.37
हिंडाल्को913.35-0.26
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30