सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर बाजार में सोने के भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1690 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का भाव इस समय 1550 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करा दिखा। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1270 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (rs/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (rs/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (rs/10 ग्राम)
चेन्नई1,42,2601,30,4001,06,670
मुंबई1,42,2601,30,4001,06,690
दिल्ली1,42,4101,30,5501,06,840
कोलकाता1,42,2601,30,4001,06,690
बेंगलुरु1,42,2601,30,4001,06,690
हैदराबाद1,42,2601,30,4001,06,690
केरल1,42,2601,30,4001,06,690
पुणे1,42,2601,30,4001,06,690
वडोदरा1,42,3101,30,4501,06,740
अहमदाबाद1,42,3101,30,4501,06,740
जयपुर1,42,4101,30,5501,06,840
लखनऊ1,42,4101,30,5501,06,840

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.75 फीसदी या 30.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4001.10 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.62 फीसदी या 24.86 डॉलर की गिरावट के से साथ 3,996.66 डॉलर प्रति औंस पर रह गया।

चांदी की वैश्विक कीमतें

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.02 फीसदी या 1.06 डॉलर की गिरावट के साथ 51.32 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.51 फीसदी या 0.79 डॉलर की गिरावट के साथ 51.36 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031