गुरदासपुर : दोरांगला थाने के तहत आने वाले टोटा मोड़ पर पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में रसपाल सिंह निवासी सवाई राय उतर, थाना गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर ने बताया कि वह भूसे की गांठें बनाने का काम करता है और टोटा मोड़ पर किराए पर रहता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे 4 लोगों ने उस पर हमला किया और हाथों में हथियार लेकर उसे घायल कर दिया। यह घटना पैसे के लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह निवासी नवां हसता और बिंदर सिंह और जोगिंदर सिंह निवासी हसता कलां, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। रसपाल सिंह के बयानों के आधार पर दोरांगला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



















