राजस्थान – सीकर में गाय बेचने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्‍या कर दी. शख्‍स ने पिकअप मिनी ट्रक को पत्‍नी पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है. वारदात के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंचा और अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया. आरोपी ने थाने में जाकर पुलिस कर्मियों से कहा- मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है. इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आरोपी पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है. 

गाय बेचने को लेकर हुआ विवाद 

घटना सीकर के जीणमाता थाना इलाके की है. बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच कोछोर गांव की सिकवाली ढाणी में रहने वाला चुन्नीलाल घर आया. वह गाय बेचने की बात कर रहा था. गाय बेचने के लिए पत्नी चूंकि देवी ने मना किया. दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में आकर चुन्नीलाल ने घर से करीब 100 मीटर दूर पत्नी पर पिकअप मिनी ट्रक चढ़ा दिया. चुन्नीलाल खुद पिकअप के ड्राइवर है और उसी मिनी ट्रक से उसने वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी लाखों रुपये के कर्ज से था परेशान

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज है और उसके दो बेटे हैं. वह कर्ज चुकाने के लिए बेटों से भी रुपये मांगता था, लेकिन दोनों की कमाई कम होने के कारण वे उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे. पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. आरोपी का बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश में काम करता है, जबकि छोटा बेटा काम के सिलसिले में खाटू श्‍याम गया हुआ था. दोनों बेटे राजमिस्‍त्री हैं और टाइल्स लगाने का काम करते हैं.

जीणमाता थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी चुन्नीलाल कुमावत (56) ने अपनी पत्नी चूंकी देवी (52) पर पिकअप चढ़ा दिया. इससे उसकी मौत हो गई. एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए. मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. आज मेडिकल के बाद आगे करवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30