नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए वेलिंगटन में बारिश वरदान बनकर आई। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत मुश्किल में फंस गया था। उसने 26 ओवर में 113 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैदान पर बारिश शुरू हो गई। भारत डीएलएस मेथड से चार रन आगे था। मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया।

न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन पर सिमट गया था। बारिश की वजह से मुकाबला 47-47 ओवर का हुआ। मगर न्यूजीलैंड सिर्फ 41 ओवर में ही सिमट गया।

यहां से कोई भी मैच पर कब्जा जमा सकता था। मगर इसी दौरान मैदान पर बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया और डीएलएस मेथड की वजह से भारत ने 4 रन से मैच जीत लिया।

लक्ष्य का पीछा करेत हुए भारतीय टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मैच में रोमांच ला दिया। भारत को एक वक्त पर 22 रनों की जरूरत थी और न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए तीन विकेट चाहिए था।

भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा

इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया। आकिब नबी ने दूसरे ही ओवर में टिम सीफर्ट को पवेलियन भेज दिया। सीफर्ट खाता भी नहीं खोल पाए।

इसके बाद नबी ने विल यंग को भी चलता किया। यंग सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर में अंशुल कंबोज ने हेनरी निकल्स को बोल्ड कर दिया। निकल्स सिर्फ 11 रन ही बना पाए।

चार नंबर पर आए डैरिल मिचेल ने एक छोर संभाला। मगर दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स का विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 53/5 पर लाकर खड़ा कर दिया।

सात नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान मिचेल सैंटनर ने डैरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को 100 के पार ले गए। दोनों के बीच 90 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी हुई।

अक्षर पटेल ने मिचेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी जल्द ही समाप्त हो गई। बराड़ ने चार विकेट झटके। कंबोज, अक्षर और नबी को दो-दो सफलता मिली। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज जीत की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30