पंजाब के अमृतसर के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया. अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. राजपुरा में आग लगने की खबर फैलते ही वहां अफरातफरी मच गई. ट्रेन को राजपुरा से 15 km दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास रोक दिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. अमृतसर से निकली ट्रेन आग लगने की सूचना के बाद बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई. आग पर काबू पा लिया गया है.

दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर  सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस (अमृतसर – न्यू जलपाईगुड़ी) के इंजन से पांचवें कोच में आग लग गई है, गाड़ी को तुरंत सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास मध्य सरहिंद -राजपुरा के बीच रोक दिया गया, जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई.

ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग

ट्रेन में आग लगते ही कुछ बोगियां धू-धूकर जलने लगीं. यात्रियों को जैसे ही पता चला कि ट्रेन में आग लग गई है. वहां हड़कंप मच गया. गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.ट्रेन से धुआं निकलता देखा जा सकता है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

चार बोगियां जलकर हुईं राख

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में बसंतपुर स्टेशन के पास आग लगने की ये घटना हुई. बसंतपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही सभी यात्री बाहर दौड़ पड़े. ट्रेन में आग की खबर सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बोगियों को जलते और धुआं उठते देखा जा सकता है. वहीं दूर खड़ी भीड़ भी वीडियो में दिखाई दे रही है. आग कितनी तेज रही होगी इसका अंदाजा बोगियों का हाल देखकर ही लगाया जा सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30