राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कर्नाटक में हुए टेस्ट का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी हो रहा है. E20 420 बन चुका है. मोदी सरकार कहती है पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए.

कर्नाटक में हुए टेस्ट में 14 में से 11 सैंपल में 20  फीसदी से ज़्यादा एथेनॉल की मात्रा पाई गई. इस दौरान IOCL में 31.2 फीसदी, HPCL में 30.5 फीसदी एथेनॉल की मात्रा पाई गई. IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell सरकारी हों या प्राइवेट तेल कंपनी सब में एथेनॉल तय मात्रा से ज्यादा मिला. इसके अलावा कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं.

आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका. आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं है. इसका मतलब है कि माइलेज घटेगा, बार-बार मैकेनिक के पास जाना पड़ेगा. शौक से ली गई गाड़ी की बर्बाद हो जाएगी. कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि मोदी जी, बताइए देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है. इसके अलावा चुनने का कोई विकल्प नहीं दिया गया है. उन्होंने डिबेट की बात कि और कहा कि इसकी चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे. आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30