लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र

रायपुर – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के समाधान के बाद बलरामपुर जिला के वाड्रफनगर विकासखंड के सुदूर ग्राम सोनहत निवासी श्री राजेश कुमार कुशवाहा के घर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘विष्णु की पाती’ पहुँची। लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी समस्या के निराकरण के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पीड पोस्ट से उन्हें शुभकामना पत्र भेजा और लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

श्री कुशवाहा ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने में आ रही परेशानी के संबंध में हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया था। शिकायत पर कार्रवाई हुई और उन्हें लाइसेंस मिल गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कुशवाहा और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना शासन की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्र में लिखा कि हेल्पलाइन 1076 इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि नागरिक अपनी बात सहजता से शासन तक पहुँचा सकें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने भरोसा जताया कि शासन से संपर्क करने वाले प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाएगी। ऐसे अनुभव यह समझने में भी मदद करते हैं कि शासकीय सेवाएँ लोगों के लिए कितनी उपयोगी हैं और उन्हें अधिक सरल एवं सुलभ बनाने की कहाँ जरूरत है।

लर्निंग लाइसेंस मिलने पर
मुख्यमंत्री ने श्री कुशवाहा को वाहन चलाना सीखते समय सुरक्षित अभ्यास करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। हेल्पलाइन पर दर्ज समस्या के समाधान के बाद मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र मिलने से श्री कुशवाहा के लिए यह अनुभव यादगार बन गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30