वैदिक आध्यात्म परंपरा प्राणधार श्रध्ये मां भगवती के उपासक एवं भगवताचार्य और त्रिकालदर्शी (चाउर वाले बाबा) की उपाधि से नवाजे गये श्रीश्री पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री जी ने सरस्वती पूजन बसन्त पंचमी की सभी शिष्य-शिष्यजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकामना संदेश में गुरुजी ने कहा कि सुख-समृद्धि का बसंत आपके जीवन में बना रहे यही हमारा शुभ आशीर्वाद है। आपको बता दें कि गुरुजी श्रीश्री पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री जी का जन्म रायपुर जिला अंतर्गत ग्राम सिलयारी में 29.07.1987 को हुआ है, जो राजिम बनारस से शिक्षा प्राप्त हैं। उन्हें संस्कृत में शास्त्री आचार्य की उपाधि मिली है। बाबाजी का मानना है कि शास्त्र सम्मत श्रीमद् भागवत कृष्ण स्वरूप है। शास्त्री जी की दिली इच्छा है कि देश-विदेश में प्रभु का स्मरण हो। शास्त्री जी चाय पीकर जीवन व्यतीत कर रहे है। बाबाजी चायवाले बाबा के नाम से पूरे भारत वर्ष में विख्यात है। सम्मानित श्री गुरुजी हिंदू संस्कृति एवं वैदिक सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पूरे देश में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रसाद बांट चुके है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930