कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों को अब एक और बीमारी घेरने को आतुर हो रहा है। राज्य से कोरोना की चला-चली की बेला में अब बर्ड फ्लू की बीमारी को छत्तीसगढ़वासियों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच खबर यह मिल रही है कि राज्य के पशुपालन विभाग जिला सरगुजा में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अलर्ट मोड पर आ गया है। सूरजपुर वेटनरी विभाग ने सेम्पल लेने के लिए टीम बना दिया है ताकि कहीं से भी बर्ड फ्लू के लक्षण दिखने के बाद एक घंटे में सेम्पल कलेक्ट कर जाँच के लिए लैब में भेजा जा सके। आपको बता दें कि सरगुजा जिले में पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद वहाँ करीब 21 हजार मुर्गियों को मारने की तैयारी चल रही है। जिला कलेक्टर ने रेपिड एक्शन टीम का गठन भी कर दिया है। अंबिकापुर में बीते एक हफ्ते से सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हो रही थी जिसके बाद भोपाल लैब जांच के लिए भेजा गया था, जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की चला-चली बेला में अब इस बीमारी से मचा हड़कंप…!
Related Posts
Add A Comment


















