कन्नौज: यूपी में कन्नौज जिला प्रशासन ने शुक्रवार को छिबरामऊ कस्बे में कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित के घर का एक हिस्सा गिरा दिया। अमोल दीक्षित वकील अनुज चतुर्वेदी की हत्या के मुख्य आरोपी हैं और उन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रशासन और नगर पालिका परिषद की एक संयुक्त टीम ने इब्राहिमगंज पड़ाव में घर के उस हिस्से को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया, जिसे कथित तौर पर अवैध रूप से बनाया गया था।
यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी (SDM) ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और तहसीलदार अभिनव वर्मा की मौजूदगी में की गई। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद थे।


















