चंडीगढ़ : रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब के निलम्बित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए कृष्णु शारदा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को सी.बी.आई. अदालत में सुनवाई के दौरान एक स्वतंत्र गवाह के माता-पिता को धमकी मिलने का मामला सामने आया। इस घटना की जानकारी मिलने पर अदालत में मौजूद दूसरे गवाह भी घबरा गए। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए विशेष सी.बी.आई. जज भावना जैन ने कुछ समय तक काऊंसिलिंग कर उन्हें सहज किया, जिसके बाद गवाही शुरू हो सकी।

सी.बी.आई. के सरकारी वकील नरेंद्र सिंह ने अदालत को बताया कि जम्मू में रह रहे एक अन्य स्वतंत्र गवाह के माता-पिता को धमकी मिली है। आरोप है कि गवाह पर अदालत में आरोपियों के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने के लिए उसके परिवार को निशाना बनाया गया। संबंधित गवाह ने इस बारे में सी.बी.आई. को ई-मेल के जरिए जानकारी दी है।

अदालत में मौजूद गवाह ने भी दूसरे गवाह के परिवार को धमकी मिलने की जानकारी होने की पुष्टि की। इस कारण वह असहज और तनाव में दिखाई दिया। विशेष जज ने उसे काऊंसिलिंग के जरिए सहज किया और बिना किसी डर के बयान देने के लिए समझाया। शुक्रवार को अदालत में मौजूद गवाह की मुख्य गवाही पूरी हो गई। हालांकि, कृष्णु शारदा के वकील की मांग पर जिरह अगली तारीख तक टाल दी गई। अदालत ने गवाह को 25 नवम्बर को दोबारा पेश होने के आदेश दिए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30