लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में 34 विधानसभा क्षेत्रों के नए प्रभारियों की घोषणा की गई है। इन्‍हें ही पार्टी का आधिकारिक प्रत्‍याशी माना जाता है। इस सूची में पिछड़े, दलित और अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के नेताओं को तरजीह दी गई है।

छर्रा सीट का प्रभारी बने जितेंद्र सिंह लोधी

तीसरी सूची में विनय रतन सिंह को मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सुरक्षित सीट से प्रभारी बनाया गया है। सहारनपुर की रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट से कमल सिंह वालिया को लिस्‍ट में जगह दी गई है। अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा का प्रभारी जितेंद्र सिंह जोधी को बनाया गया है। आगरा साउथ का प्रभारी जावेद कुरैशी और आगरा नार्थ का प्रभारी अर्जुन दिवाकर को बनाया गया है।

कन्‍नौज सीट के प्रभारी सुनील दिवाकर

उन्‍नाव की पुरवा सीट से राजू अंबेडकर और कन्‍नौज सुरक्षित सीट से सुनील दिवाकार को प्रभारी बनाया गया है। कानपुर देहात की बिल्‍हौर सुरक्षित सीट से अल्‍का गौतम और कानपुर नगर की कल्‍याणपुर सीट से विष्‍णु कुमार सविता को प्रभारी बनाया गया है।

प्रभारी को ही बनाया जाता है प्रत्‍याशी

गौरतलब है कि बसपा में विधानसभा चुनाव प्रभारियों को ही आगे चलकर प्रत्‍याशी बनाने की परंपरा रही है। आजाद समाज पार्टी भी उसी तर्ज पर अपने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर रहे हैं ताकि उनको इलाके में तैयारी का पर्याप्‍त समय मिले। आगे चलकर इन विधानसभा प्रभारियों को प्रत्‍याीशी के रूप में चुनाव मैदान में उतार दिया जाएगा।

ओवैसी से गठबंधन के बाद पहली सूची

असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन कर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का ऐलान करने के बाद आजाद समाज पार्टी ने यह पहली सूची जारी की है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि यह मोर्चा यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी कितनी कितनी सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30