रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रियल एस्टेट परियोजना को अपने कब्जे में ले लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई राज्य में करोड़ों रुपये के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई है।

बघेल डेवलपर्स कंपनी का था प्रोजेक्ट

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने दुर्ग जिले के जांगिरी गांव में स्थित ‘विट्ठल ग्रीन्स’ परियोजना में एक बोर्ड लगाकर और आदेश की प्रति चिपकाकर यह प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों के अनुसार चैतन्य बघेल ने अपने स्वामित्व वाली कंपनी ‘बघेल डेवलपर्स’ के जरिए इस परियोजना को विकसित किया था।

पीएमएलए के तहत संपत्ति पर कब्जा लेने से अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसे कुर्क रखने की व्यवस्था लागू रहती है, लेकिन इससे संपत्ति का स्वामित्व सरकार को हस्तांतरित नहीं होता। यदि मुकदमे में कोई दोषी पाया जाता है, तो एजेंसी केंद्र सरकार की ओर से उस संपत्ति को जब्त कर लेती है। भूपेश बघेल का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने कुछ भी गलत नहीं किया है तथा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

61 करोड़ रुपये से अधिक कीमत

चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्रवाई के तहत नवंबर 2025 में इस संपत्ति के साथ अन्य परिसंपत्तियों को भी अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन सभी संपत्तियों का कुल मूल्य 61.2 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए के निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च में इस अस्थायी आदेश की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद ईडी ने ‘विट्ठल ग्रीन्स’ को अपने कब्जे में ले लिया। इस परियोजना में कई आवासीय भूखंड शामिल हैं।

अधिकारियों ने दावा किया घोटाले से अर्जित 18.9 करोड़ रुपये की राशि रियल एस्टेट परियोजना में लगाई गई थी। ईडी ने इस परियोजना का मूल्य 26.43 करोड़ रुपये आंका है, जिसमें जमीन का मूल्य 9.49 करोड़ रुपये और विकास कार्यों की लागत 16.95 करोड़ रुपये है।

चैतन्य बघेल को किया था अरेस्ट

ईडी ने जुलाई 2025 में भूपेश बघेल के उस आवास पर छापेमारी के बाद चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था, जहां वह रहते थे। एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद चैतन्य बघेल जेल से बाहर आए थे। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी उनके बर्थ डे के दिन हुई थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30