नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक बहुत ही अजीब स्थिति पैदा हो गई। एक वकील ने भारत के चीफ जस्टिस से कह दिया कि आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने शालीनता से कहा कि वो उनके मामले को देखेंगे, लेकिन वकील इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जस्टिस वी मोहना ने वकील को टोका भी कि वो इस तरह से मेंशन नहीं कर सकते। वकील के रवैए को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यवाही के ऑडियो-वीडियो को म्यूट कर दिया।
‘मैं इस कोर्ट के सामने आने को मजबूर’
वकील ने बेंच से कहा, ‘यह आइटम 2 नवंबर को मिस्टर जस्टिस (सूर्यकांत) के ऑफिस में दिया गया था। 15 दिनों बाद इन्होंने मुझे जवाब नहीं दिया है। इसलिए मैं इस कोर्ट के सामने आने को मजबूर हुआ हूं।’
‘यह इमरजेंसी है, इसलिए मैं आया हूं’
इसपर जस्टिस वी मोहना ने वकील को टोकते हुए कहा, ‘आप कोई चीज इस तरह से मेंशन नहीं कर सकते।’ लेकिन, वकील ने कहा, ‘नहीं, यह इमरजेंसी है, इसलिए मैं आया हूं। मैं पहले अपना खेद प्रकट करना चाहता हूं। प्लीज आप पेपर देख लीजिए।’
हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए- सीजेआई सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत पर उठाई उंगली
लेकिन, वकील नहीं माना और सीजेआई सूर्यकांत पर ही उंगली उठानी शुरू कर दी। उन्होंने उनकी ईमानदारी पर भी सवाल उठाया और कहा कि वह इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं हैं।
नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं। इसके लिए आपमें ईमानदारी नहीं है। –वकील
भड़के वकील को कोर्ट से बाहर ले जाया गया
- बाद में अदालत में मौजूद वकीलों ने बताया कि उस वकील को कोर्ट से बाहर ले जाया गया।
- उसने कथित रूप से यह भी कहा कि वह बेंच में मौजूद जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना का सम्मान करता है, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत को लेकर उसने नहीं लगता कि वह इस पद के लायक हैं।
- कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों ने कथित रूप से उस वकील के खिलाफ कड़ी कर्रवाई का अनुरोध किया है।


















