पंचकूला में रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार CGST सुपरिंटेंडेंट के आवास से करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है। आरोपी अधिकारी को सीबीआई ने बीते 19 नवंबर को एक निजी फर्म से 10…

Advertisement: 0:02

पंचकूला: पंचकूला में रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार CGST सुपरिंटेंडेंट के आवास से करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है। आरोपी अधिकारी को सीबीआई ने बीते 19 नवंबर को एक निजी फर्म से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

 सीबीआई के अनुसार, आरोपी CGST सुपरिंटेंडेंट पर एक निजी फर्म के जीएसटी मामले में अनुचित लाभ पहुंचाने के एवज में मोटी रिश्वत मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और 19 नवंबर को पंचकूला में ट्रैप लगाकर आरोपी अधिकारी को 10 लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया।

 गिरफ्तारी के अगले दिन यानी 20 नवंबर को सीबीआई की टीम ने आरोपी के पंचकूला स्थित आवास पर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति का खुलासा हुआ।  घर से 24.29 लाख रुपये की भारतीय नकदी और करीब 15.65 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। तलाशी में सोने के आभूषण, सोने की ईंटें नकदी और जेवरात के अलावा सीबीआई के हाथ छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, जीवन बीमा पॉलिसियों और कई अचल संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लगे हैं। इसके साथ ही आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के वाहनों तथा संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं। सीबीआई अब इन दस्तावेजों की गहनता से जांच कर आरोपी और उसके परिजनों की आय से अधिक संपत्ति का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30