पठानकोट: पठानकोट के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक 8वीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में शोक का माहौल है। मामले में अब यह बात सामने आई है कि छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने अपनी खराब सेहत और भूतों को लेकर परेशान होने का जिक्र किया था।

जानकारी के अनुसार, छात्र सरना के नजदीक एक गांव का रहने वाला था और नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. संदीप कुमार के मुताबिक, छात्र 10 दिन की दिवाली की छुट्टियां बिताने के बाद 16 नवंबर को वापस हॉस्टल लौटा था।बताया जा रहा है कि हॉस्टल के इंचार्ज ने छात्र को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में बीमारी और भूतों का जिक्र
पुलिस को दिए बयान में छात्र के पिता ने बताया कि बेटे ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने अपनी बीमारी और भूतों को लेकर परेशान रहने की बात कही थी। पिता के अनुसार, छात्र की आंखों की रोशनी करीब 50 प्रतिशत कम हो गई थी। इसके अलावा एलर्जी के कारण उसे अक्सर सांस लेने में भी परेशानी होती थी।

स्कूल प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने आंतरिक जांच कमेटी गठित की है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट नवोदय विद्यालय समिति के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय को भेज दी गई है।

परिवार ने किसी पर नहीं जताया शक
मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को दिए बयानों में किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उन्होंने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी नहीं की है। उधर, घरोटा चौकी के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों और बरामद सुसाइड नोट के आधार पर BNSS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30