Chittorgarh Pradhan Chunav 2026। चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर सियासी लड़ाई तेज हो चुकी है। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों अपना प्रधान बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। पंचायती राज चुनाव के बाद अब प्रधान पद के लिए 29 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस के खेमे में 14-14 सीटें मिली है। लिहाजा यहां आरएलपी के प्रत्याशी शंकरी भील किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही थी। दोनों पार्टियां शंकरी से संपर्क साधने की कोशिश कर रही थी। ताजा अपडेट यह है कि शंकरी ने वीडियो जारी कर बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है ।
आरएलपी प्रत्याशी शंकरी भील ने वीडियो ने मचाई हलचल
चुनाव जीतने के बाद से आरएलपी प्रत्याशी शंकरी भील भी चित्तौडगढ़ के बीजेपी कांग्रेस संगठन की नजर थी। इसी बीच आज एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसने सोशल मीडिया से लेकर मेवाड़ तक पॉलिटिक्स को हिलाकर रख दिया। सीसीटीवी को लेकर बताया जा रहा है कि शंकरी के घर के बाहर चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उनसे संपर्क किया। आरएलपी प्रत्याशी शंकरी भील से इस दौरान आक्या बात करते दिखे।
इसके बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि शंकरी को लेकर जल्द ही फैसला आ जाएगा कि वो किस पार्टी को अपना समर्थन देगी। वायरल वीडियो जारी होने के कुछ घंटे बाद भी शंकरी भील ने खुद अपना एक वीडियो सोसळ मीडिया पर जारी किया, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि वो बीजेपी को अपना समर्थन देगी।
कांग्रेस आरएलपी ने लगाया आरोप, शंकरी बोली- बिना दवाब के मैंने दिया समर्थन
इधर इस मामले में कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा खेमे में शंकरी को जबरन लेने का प्रयास गय़ा है। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस और आरएलपी ने विधायक पर अपहरण के आरोप भी लगाए हैं। इधर, शंकरी और उनके पति ने वीडियो के माध्यम से बताया कि उन्होंने किसी के दबाव में नहीं बल्कि स्वतः अपनी इच्छा से भाजपा को समर्थन दिया है। इस पूरे वाकये के बाद से भाजपा का प्रधान बनना तय माना जा रहा है।


















