सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट और घरेलू हाजिर कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखीं। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.49 फीसदी या 18.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,663.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 3.97 डॉलर की गिरावट के साथ 3630.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतें भी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखीं। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.79 फीसदी या 0.78 डॉलर की गिरावट के साथ 42.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.47 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 42.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

गुरुनानक जयंती के चलते आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी। सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट का असर एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होने वाली ट्रेडिंग में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव सोना बेच रहे हैं।

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,17,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 96,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट मंगलवार को बढ़कर 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बिना किसी बदलाव के साथ 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव 73,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।

बड़ शहरों में जानिए सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई1,27,8001,17,15095,850
मुंबई1,27,8001,17,15095,850
दिल्ली1,27,9001,17,30096,000
कोलकाता1,27,8001,17,15095,850
बेंगलुरु1,27,8001,17,15095,850
हैदराबाद1,27,8001,17,15095,850
केरल1,27,8001,17,15095,850
पुणे1,27,8001,17,15095,850
वडोदरा1,27,8001,17,20095,900
अहमदाबाद1,27,8001,17,20095,900
जयपुर1,27,9001,17,30096,000
लखनऊ1,27,9001,17,30096,000
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30