रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ नॉर्थ अमेरिकी बॉक्स ऑफिस (यूएसए और कनाडा) पर एक ऐतिहासिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है. ये यहां सिनेमाघरों में लगभग तीन हफ्ते गुजारने के बाद हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है. 

हालांकि ये यहां अभी भी अपनी लागत वूसल (ब्रेक-ईवन तक पहुंचने) नहीं कर पाई है. चलिए जानते हैं कि ‘रामायण’ को नॉर्थ अमेरिका में सक्सेसफुल का टैग हासिल करने के लिए अभी कितना और कमाना होगा? 

अपने तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन, इस बॉलीवुड फिल्म की कमाई में उछाल आया था. बता दें कि 19वें दिन की 295 हजार डॉलर की कमाई के मुकाबले, 20वें दिन इसने 415 हजार डॉलर कमाए. कुल मिलाकर, इसने नॉर्थ अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 28.77 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. भारतीय रुपयों में यह 266.8 करोड़ रुपये के बराबर है. अब यह 30 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. 

नॉर्थ अमेरिका में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है ‘रामायण’
28.77 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ, ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ (28.64 मिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है. इसी के साथ ये इस रीजन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. ये फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इसे किसी सीक्वल (सीरीज के अगले भाग) होने का फायदा भी नहीं मिला था. 

‘रामायण’ को पूरी तरह सफल होने के लिए और कितना कमाना होगा?
‘रामायण’ को नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स-ऑफिस पर सक्सेसफुल होने के लिए 30 मिलियन डॉलर की कमाई करनी होगी. बता दें कि इस एपिक फिल्म ने पहले ही यहां  28.77 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है. इसलिए इसे अपनी कुल कमाई में 1.23 मिलियन डॉलर और जोड़ने होंगे. 

अच्छी बात ये है ति नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रही है, और 1.23 मिलियन डॉलर की कमाई करना इसके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है. उम्मीद है कि चौथे वीकेंड तक यह 30 मिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेगी. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30