Kullu News : दलासणी में रास्ते से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, बीते रोज अनिल कुमार (44), पुत्र बालक राम निवासी वार्ड-5 फटाहर तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा दलासणी में गिरने के कारण घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए नगवाई अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
मृतक के साथ मौजूद नारायण पुत्र किशन चंद निवासी हंसु डाक पनारसा तहसील औट जिला मंडी ने बताया कि अनिल कुमार पिछले करीब 5 सालों से उसके पास काम करता था। अनिल कुमार बीते रोज गांव दलाशनी में अपनी जमीन पर गया था, लेकिन वापस घर लौटते समय रास्ते से गिर गया।


















