भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के राजनीति में डेब्यू करने की अटकलें तेज हो गई हैं. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. जानें इस मुलाकात का क्या है मतलब.

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी राजनीति की पिच पर डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे. खबर अपडेट हो रही है.

6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. इसके साथ ही उनके 13 साल लंबे टेस्ट करियर का अंत हो गया. खास बात यह है कि शमी ने 6 नवंबर को ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था.

शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 122 पारियों में 27.71 की औसत से 229 विकेट हासिल किए. उनका इकॉनमी रेट 3.30 रहा. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा. उन्होंने 12 बार एक पारी में चार विकेट और छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया.

WTC फाइनल में खेला था आखिरी टेस्ट

शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में खेला था. इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 122 रन देकर दो विकेट और दूसरी पारी में 39 रन देकर दो विकेट लिए थे. भारतीय टीम यह मुकाबला 209 रन से हार गई थी.

IPL 2027 में राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे शमी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2027 सीजन में मोहम्मद शमी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड करके राजस्थान की टीम में शामिल किया गया है. लखनऊ ने शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स में उनका ट्रेड 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर हुआ है.

शमी ने अब तक IPL के 132 मैचों में 145 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स में अब वह जोफ्रा आर्चर के साथ गेंदबाजी करते नजर आएंगे. आर्चर पिछले सीजन में टीम के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.

युजवेंद्र चहल भी बीजेपी में शामिल

21 नवंबर को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया.

OBC मोर्चा में 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

नई नियुक्तियों के तहत सात लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र से बाबनराव रवजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा और बिहार से अर्जुन सहनी शामिल हैं.

वहीं, दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद माधवराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है.

इन नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय सचिव

पार्टी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है. इनमें गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी. वरथराजन, झारखंड के संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत, हरियाणा की सरिता जांगिड़, तेलंगाना के कडगांची रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, दिल्ली के संजय कुमार गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव और डॉ. अरुण यादव को सह-कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है. बिहार के अजय गुप्ता को मोर्चा का मीडिया समन्वयक बनाया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30