रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित देशवाली गांव में रविवार सुबह एक महिला की टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान 45 वर्षीय सुनीता उरांव के रूप में हुई है. हत्या का आरोप उसके पड़ोसी पिंजरा उरांव (50) पर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, पिंजरा उरांव अपने आंगन में जलावन की लकड़ी काट रहा था. इसी दौरान वहां पहुंची सुनीता उरांव से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गयी. इसके बाद पिंजरा उरांव ने टांगी से सुनीता के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिये. हमले में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, सुनीता उरांव के छह बच्चे हैं. वह बीजुपाड़ा चौक पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी. उसका पति चूंदा उरांव मजदूरी करने के लिए सिकंदराबाद गया हुआ है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















