भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है। इस मैच के शुरू होने से पहले देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष उपस्थिति में इस स्टेडियम का उद्धाटन किया। खास बात यह है कि अब इस स्टेडियम को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर जाना जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्टेडियम का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरन रिजिजू की मौजूदगी में किया। उद्घाटन के बाद अमित शाह ने कहा, हमने इसका नामकरण देश के प्रधानमंत्री के नाम पर करने का फैसला किया है। यह मोदीजी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस स्टेडियम की खासियत यह है कि एक सात 1 लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है और करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इस स्टेडियम ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया जहां 90 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। स्टेडियम का निर्माण लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी द्वारा किया गया है, जिसने 5 सालों की बहुत कम अवधि में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था। स्टेडियम में छह लाल और पांच काली मिट्टी की कुल 11 पिचें तैयार की गई हैं। मुख्य और अभ्यास पिचों के लिए दोनों मिट्टी का उपयोग करने वाला यह पहला स्टेडियम है। बारिश की स्थिति में, पिच को केवल 30 मिनट में सुखाया जा सकता है। अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट से वातावरण गर्म नहीं होगा और दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेटरों को भी आराम मिलेगा। इस स्टेडियम की एक विशेषता यह है कि नौ मीटर की ऊंचाई पर 360 डिग्री पोडियम कॉनकोर्स दर्शकों की आवाजाही को सरल बनाती है, साथ ही यह किसी भी स्टैंड से दर्शकों को एक समान दृश्य प्रदान करता है। जिन कॉरपोरेट बॉक्स को डिजाइन किया गया है, उनमें प्रत्येक की बैठने की क्षमता 25 है। 150 टन का एयर-कूलिंग टॉवर स्टेडियम का क्लोझ ईन हिस्सा वातानुकूलित बनाए रखेंगे। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों की आवश्यकता के अनुसार विशाल ड्रेसिंग रूम बनाए हैं। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक जिम स्थापित किए गए हैं।
Previous Articleबस्तरिया संस्कृति से रंगेगी चित्रकोट की धरती
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















