दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन की दुर्ग संभाग की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल के नेतृत्व में दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा , पी के पांडेय से भेंट कर दुर्ग संभाग के सभी पांचों जिलों में कार्यरत संविलियन प्राप्त शिक्षकों के वेतन विसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति, स्थानांतरण,एचआरए, लंबित डीए सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग प्रवास सिंह बघेल को भी अपनी मांगों से अवगत कराते हुए शीघ्र कार्यवाही करने की मांग रखी। मांगों के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल ने संयुक्त संचालक व डीईओ से कहा कि राज्य में कोविड 19 का लिहाज से शिक्षक अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का भली-भांति निर्वहन करते आयें हैं और आज जब उनके हुकूक की बात आई तो शासन- प्रशासन स्तर पर केवल 1994 तक के ही रेगुलर शिक्षकों की सुधि लेकर पदोन्नति की जा रही है। जबकि शासन ने सभी के पदोन्नति के निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल ने मांग की है कि सहायक शिक्षक जो 1995-98 से अब तक कार्यरत हैं, उनकी पदोन्नति कर भी कुछ हद तक वेतन विसंगति दूर किया जा सकता है। महाफैडरेशन ने मांग की है कि संवर्ग की पदोन्नति के लिए 5 वर्ष की बाध्यता शिथिल कर संभाग में दुर्ग जिले सहित सभी पांचों जिले बेमेतरा, बालोद, कवर्धा, राजनांदगांव में पदोन्नति संविलियन के तीन वर्ष पश्चात कर दिया जाए। संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाए उसके लिए भी पहल करने की मांग की और अनुकंपा हेतु भी 10 प्रतिशत नियम को शिथिल कर सहायक ग्रेड सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्ति देने की मांग रखी। वहीं एसे सहायक शिक्षक जो जिले व संभाग के विभिन्न हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल में सहायक शिक्षक (विज्ञान)एल बी के पद पर कार्यरत हैं, उनकी वरिष्ठता पृथक से न कर जिलेवार सहायक शिक्षक एल बी के साथ समायोजित करते हुए एक साथ ही जारी करे। जिससे सहायक शिक्षक विज्ञान के साथियों में अपने पदोन्नति को लेकर संशय समाप्त हो। जिस पर दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल जी व कवर्धा डी ई ओ श्री महिलांगे ने एक ही साथ वरिष्ठता सूची जारी करने की बात में हामी भरी जो कि छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन संगठन की बड़ी जीत है। संयुक्त संचालक पी के पांडेय से महाफैडरेशन के पदाधिकारियों ने मांग की, कि एल बी शब्द को हटाया जाए जिस पर श्री पांडेय ने रायपुर सचिवालय से दिशानिर्देश लेकर कार्यवाही की बात कही, उन्होंने महाफैडरेशन के अध्यक्ष राजेश पाल को बताया कि शेष वेतन विसंगति, स्थानांतरण, क्रमोन्नत वेतनमान, सहित अन्य मुद्दों पर शासन स्तर पर निर्णय लिया जाना है जिसपर महाफैडरेशन की टीम ने तय किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय जाकर उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे और उचित कार्रवाई करने का दबाव बनाएंगे। संगठन ने दोनों ही अधिकारियों का कुछ मुद्दों पर हामी भरने और त्वरित कार्यवाही करने आभार व्यक्त किया । संगठन ने तय किया है कि वे शासन को चौतरफा घेरेंगे और मांगो की पूर्ती करने का दबाव बनाएंगे, जिसमें बहुत जल्दी माननीय मुख्यमंत्री जी के गृह जिले और विधायकी क्षेत्र में बैठक किया जाएगा और उचित रणनीति बनाई जाएगी जिसमें पाटन व दुर्ग के सभी पीड़ित शिक्षकों को बुलाया जाएगा।आज के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश महामंत्री प्रणव मांडरिक, प्रदेश संयोजक रामकृष्ण देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रमुख रितेश टिकरिहा, प्रदेश महिला प्रमुख ज्योति नेताम, सक्रिय सदस्य सुधा राय, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता सूर्यवंशी, दुर्ग जिला कार्यकारिणी संतोष बघेल,जलेश्वर साहू,तारेंद देवांगन सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031