Wednesday, December 10

तिल्दा नेवरा। ग्राम कोसरंगी में आयोजित पंच दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन रखा गया। रामकथा रसपान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। इसी कड़ी में वेदराम मनहरे भी श्रीराम कथा महोत्सव का रसपान करने कोसरंगी पहुंचे एवं श्रीराम जी की मूर्ति का पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किये। इस आयोजन के लिये समस्त कोसरंगी ग्रामवासियों को ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीराम कथा की साथर्कता तभी होगी जब हम श्रीराम के आदर्शो पर चलेंगे। श्रीराम कथा के रसपान से हर समस्या का समाधान होता है। व्यक्ति को अपने जीवन मे एक बार मानस पाठ जरूर करना चाहिए, भक्त जब दिग्भ्रमित हो जाता हैं तो भगवान गुरु के रूप मार्ग दिखाते हैं। संसार मे ऐसे बहुत लोग हुए जिनका भगवान कृपा प्राप्त होने से जीवन बदल गया। समाज मे कोई नही जो श्रीराम के सौंदर्य से प्रभावित न हो। इंसान का समस्त समस्याओं का समाधान श्रीराम कथा हैं हमारे मन का विकास काम, क्रोध, लोभ ही त्रिपुरासुर हैं। राम राज्य की संकल्पना उत्तम कार्य व व्यवहार से ही सम्भव हैं।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031