रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 2259 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस तरह से अलग-अलग जिलों के परिणाम जारी किये गए है। 23 जिलों के लिए अलग-अलग परिणाम सूची जारी की गयी है। जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29.12.2017 को विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद जनवरी 2021 से शारीरिक परीक्षा शुरू की गयी थी। शुक्रवार को जिलों में शारीरिक परीक्षा खत्म होने के 48 घंटे बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















