रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शासकीय नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के कर कमलों से 01 मार्च को शाम 04 बजे होगा। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा भी उपस्थित रहेंगी। ज्ञात हो इसके पूर्व छग राज्य महिला आयोग का कार्यालय गायत्री भवन 13, जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। अब यह कार्यालय मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू, शास्त्री चौक रायपुर में संचालित होगा। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त शहर के बीच में कार्यालय संचालित होने से अब उन्हें अपनी शिकायत को लेकर छग राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँचने में किसी भी प्रकार से असुविधा नही होगी। इस नवीन कार्यालय में महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष (पिंक रूम), पक्षकारों के प्रकरणों के सुनवाई हेतु सुनवाई कक्ष, आईसीसी कमेटी का डिस्प्ले बोर्ड, महिलाओं की सुविधाओं के अनुरूप कार्यालय का रूपरेखा तैयार किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031